जबलपुर में तापमान 44 डिग्री के पार, खजुराहों में 46.8, अगले तीन दिन रहेगी भीषण गर्मी

जबलपुर में तापमान 44 डिग्री के पार, खजुराहों में 46.8, अगले तीन दिन रहेगी भीषण गर्मी

प्रेषित समय :17:06:49 PM / Tue, May 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी में आसमान आग बरसा रहा है, जबलपुर में तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है तो खजुराहो 46.8, ऐसा ही हाल प्रदेश के 22 जिलों का है, जहां पर तापमान 44 डिग्री के आसपास है. राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पर कुछ इलाकों में सड़के पिघल गई है.

मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीजन में पहली बार है जब मई इस तरह से तपा है. जबलपुर में तापमान 44.2, इंदौर में 44.3 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री व उज्जैन में 44 डिग्री सेल्सियस रहा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पिछले साल से भी ज्यादा गर्मी रही. प्रदेश में छतरपुर जिले के 2 शहर खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे. नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया.

राजगढ़ में 45.5 डिग्री, रतलाम में 45.4 डिग्री, खंडवा में 45.1 डिग्री, शाजापुर, श्योपुर-मुरैना में 45 डिग्री, दमोह-सतना में 44.8 डिग्री, सागर में 44.7 डिग्री, गुना-रीवा में 44.5 डिग्री, रायसेन में 44.4 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री, धार में 44.1 डिग्री, टीकमगढ़ और मंडला में 44 डिग्री रहा. मौसमा विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी. भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भी हीट वेव की चेतावनी दी गई है. दोपहर 12 से 3 बजे तक ज्यादा असर रहेगा. ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-