जबलपुर में नशे का कारोबार कर रहे सगे भाई गिरफ्तार, 125 नशीले इंजेक्शन जब्त, बिक्री के 18 हजार रुपए मिले

जबलपुर में नशे का कारोबार कर रहे सगे भाई गिरफ्तार, 125 नशीले इंजेक्शन जब्त, बिक्री के 18 हजार रुपए मिले

प्रेषित समय :15:34:03 PM / Wed, May 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर हनुमानताल के समीप रहने वाले सगे भाईयों को क्राइम ब्रांच की टीम ने उस वक्त पकड़ा है। जब वे नशेडिय़ों को नशे के इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर 125 नशीले इंजेक्शन, गांजा व बिक्री के 18 हजार रुपए जब्त किए है।

पुलिस के अनुसार साहिल सोनकर उम्र 23 वर्ष व सावन पिता सुदेश उर्फ सिद्धू सोनकर 21 वर्ष साहू मोहल्ला प्रेमसागर लम्बे समय से राज राजेश्वरी मंदिर हनुमानताल क्षेत्र में गलियों में घूम-घूमकर नशीले इंजेक्शन बेच रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, देखा तो दोनों युवकों द्वारा भीड़ लगाकर खड़े नशेडिय़ों को इंजेक्शन बेच रहे है। पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर भागते हुए एक घर में घुस गए, वहीं नशेडिय़ों में भी भगदड़ मच गई।

पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को एक घर से घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिनके पास से नशीले इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फीन इंजैक्शन आई पी 0-3 रेक्सो जेसिक  के 16 पैकेट तथा प्लैजैसिक बुप्रेनॉर्फीन  के चार पैकेट प्रत्येक पैकट मै पांच पांच इजेक्शन इस प्रकार 2 एमएल के 100 एम्पुल, प्रत्येक इजेक्शन मे 3 एमजी बुप्रेनॉर्फीन ड्रग है    तथा दुसरी पन्नी मे एविल 10 एमएल फेनारेमाईन मैलिएट इंजेक्शन 25 नग  कीमती 5096/रु के तथा तीसरी पन्नी मे इजेक्शन मादक पदार्थ विक्री के फुटकर नोटो की नौ गड्डी मे 18000/ रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिद्धार्थ शर्मा से खरीदते थे नशे के इंजेक्शन-

पुलिस को पूछताछ में साहिल सोनकर  ने बताया कि शीतला माई के सिद्धार्थ शर्मा के पास से उपरोक्त इंजेक्शन खरीद कर लाता है तथा नशा करने वालो को एक सेट पालजेसिक रेक्सजेसिक मे से एक तथा एक एविल का सेट बनाकर तीन सौ रुपये का विक्रय करता है जिसे दवाईयो के उपयोग के संबंध मे जानकारी नही है केवल लोगो को उपरोक्त इंजेक्शन नशे के लिए विक्रय कर रहा था ।

एक के पास से गांजा की पुडिय़ा भी मिली।

पुलिसको तलाशी के दौरान आरोपी सावन सोनकर के पास मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा के 20 पैकेटो को खोलकर  एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर तौल करने पर 430 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।   जो पुडिय़ा बनाकर रखा था। उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ  के संबंध में पूछताछ करने पर अपने जीजा ऋ षि सोनकर निवासी ब्योहार बाग से खरीद कर लाना तथा एक पुडिया तीन सौ रुपये मे ग्राहको को बेचना स्वीकार किया । आरोपियो के विरुध्द धारा 8/20,8/22., 29 एनडीपीएस एक्ट  5/13 ड्रग कन्टोल अधिनियम, 18 (ब) औषधि प्रसाधन एक्ट 123, 3/5 बीएनएस,  25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

आरोपियों को पकड़े में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

 अवैध मादक पदाथ गांजा एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरी अशोक मिश्रा,  प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह , आरक्षक राजेश मात्रे,  सतेन्द्र विसेन,  शिव सिंह बघेल ,  प्रीतम उपाध्याय तथा चैकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक महेंद्र बेन,  सहायक उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास , सादिक ,  सैय्यद रिजवी  की सराहनीय भूमिका रही।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-