जबलपुर. यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन अधोसंरचना के उन्नयन हेतु सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2, 3 एवं 4 पर निर्माण कार्य प्रगति पर है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए दिनांक 25 मई से आगामी लगभग 2 माह तक प्लेटफार्म क्रमांक-2 साइड से स्टेशन प्रवेश अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा.
इस अवधि में यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 साइड स्थित प्रवेश द्वार का उपयोग करना होगा. यात्रियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन हेतु स्टेशन परिसर में आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने हेतु यात्रा के दौरान केवल पीएफ-1 साइड प्रवेश द्वार का ही उपयोग करें तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

