रीवा में साध्वी श्रुतमति माता की सड़क दुर्घटना में मौत, जबलपुर में चालक सहित कार को पुलिस ने पकड़ा

रीवा में साध्वी श्रुतमति माता की सड़क दुर्घटना में मौत, जबलपुर में चालक सहित कार को पुलिस ने पकड़ा

प्रेषित समय :16:11:28 PM / Wed, May 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/रीवा. एमपी के रीवा में जैन साध्वी श्रुतमति माता को आज उस वक्त तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जब वे आर्य 105 उपशममति माता, चैत्यमति माता व सौम्यमति माता के साथ जा रही थी. हादसे में श्रुति माता की मौत हो गई. वहीं उपशममति माता को गंभीर चोटें आई है. जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं घटना के बाद भागी कार को जबलपुर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है.

बताया गया है कि आचार्य विद्यासागर की शिष्या आर्यका 105 श्रुतमति माता सहित आर्य 105 उपशममति माता, चैत्यमति माता व सौम्यमति माता प्रतिदिन की तरह आज सुबह 5.30 बजे के लगभग जैन मंदिर से बांसघाट की ओर निकली. जब वे कलेक्ट्रेट के सामने से गुजर रही थी. इस दौरान सिरमौर चौराहे तरफ से आ रही कार क्र. एमएच 49 सीडी 8309 काफी स्पीड से आई और उनको टक्कर मारते हुए निकल गई.

इस हादसे में श्रुतमति माता व उपशममति माता सहित उनके साथ मौजूद बच्चा सम्यक घायल हो गए. घटना को देख आसपास से गुजर रहे लोगों में चीखपुकार व अफरातफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल श्रुतमति माता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल उपशममति माता की हालत को देखते हुए डाक्टरों की टीम ने इलाज शुरु कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही रीवा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे. वहीं लोगों ने घटना को लेकर विरोध जताया.

ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए माह भर पूर्व आई थी रीवा-

कटरा जैन मंदिर में सात साध्वी माह भर पूर्व ग्राीष्मकालीन वाचना के लिए आई थी जो पिछले एक माह से रीवा में रुकी हुई थी. प्रतिदिन मंदिर में पूजापाठ होता था. तीन साध्वी कुछ दिन पूर्व ब्यौहारी चली गई थी और चार साध्वी अभी रीवा मंदिर में रुकी हुई थी जिनका कार्यक्रम चलता था. प्रतिदिन माता शौच के लिए बांसघाट जाती थी.

जबलपुर में बरगी नगर चौकी पुलिस ने पकड़ी कार-

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला, पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से गाड़ीा नंबर चेक किया और बाद में हाइवे के सभी जिलों को सूचना दी गई. जबलपुर जिले के बरगी चौकी पुलिस ने कार को घेराबंदी करके पकड़ लिया. उसमें सवार चालक को हिरासत में ले लिया है. चालक सहित वाहन को वापस लाने के लिए रीवा से पुलिस टीम रवाना हुई है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-