जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित टॉप 10 ढाबा के पास आज उस वक्त सनसनी फैल गई. जब लोगों ने संदिग्ध हालत में वृद्ध की लाश देखी. लाश मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है.
पुलिस के अनुसार पनागर रोड पर आज सुबह राह चलते लोगों ने टॉप 10 ढाबा के पास वृद्ध को मृत हालत में देखा, जिसकी उम्र 70 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही थी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, देखा तो बुजुर्ग के दोनों हाथों, घुटनों और गले के पास गहरी खरोंचें व छिलने के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है.
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन बुजुर्ग के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका. मृतक की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस के आसपास के सभी थानों और नजदीकी जिलों में बुजुर्ग की जानकारी भेज दी है ताकि लापता लोगों के रिकॉर्ड से इसका मिलान किया जा सके. घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान बुजुर्ग के शरीर पर पाई गईं संदिग्ध चोटें किसी हादसे या आपसी संघर्ष की ओर इशारा कर रही हैं. जांच अधिकारी के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. बुजुर्ग के शरीर पर आए निशानों की गहराई और प्रकृति को समझने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही समय और चोटों की असल वजह का सटीक खुलासा हो सकेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

