जबलपुर में सगे भाई ने ही चोरी किए थे सोने, चांदी के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपए के जेवर बरामद

जबलपुर में सगे भाई ने ही चोरी किए थे सोने, चांदी के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपए के जेवर बरामद

प्रेषित समय :16:17:15 PM / Thu, May 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चरगवां स्थित कोटवारी गांव में हुई मोहित झारिया के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मोहित के घर में चोरी की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि सगे भाई मोहन मेहरा ने की थी. पुलिस ने मोहन को हिरासत में लेकर करीब पांच लाख रुपए के जेवर व नगदी रुपया बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम कोटवारी चरगवां निवासी मोहित झारिया उम्र 25 वर्ष के घर से दो दिन पहले पेटी में रखे सोने की पांचाली छोटी बडी 03 नग, मंगलसूत्र बडा व छोटा 02 नग, चांदी का एक करधन, पायल 02 जोड, खुसना 01 नग,  बिछिया 08 जोड, एक जोड चूडा, बच्चो के चांदी के चूडा 03 जोड एवं नगदी करीब 74,000 रूपए अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिए. मोहित झारिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. इस दौरान पुलिस को पता चला कि भाई मोहन मेहरा चाचा के घर शादी समारोह मे आया था जो रात में अपने घर वापस तिलवारा चला गया है.

सन्देही मोहन मेहरा निवासी कोटावारी हाल नारायणपुर थाना तिलवारा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वीकार कर ली. पुलिस ने चोरी किए गए 74 हजार रुपए में 73 हजार 400 रुपए बरामद कर लिए. वहीं मोहन की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर खोखा रोड नहर के पास स्थित पुलिया के नीचे से बरामद किए है. चोरी का खुलासा करने में एसआई अभिषेक प्यासी, एएसआई प्रकाशसिंह पटेल, प्रधान आरक्षक ओंकार पाठक, आरक्षक बसंत मेहरा, संदीप कौरव,  रामकुमार कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-