जबलपुर. पमरे भारत स्काउट एवं गाइड संस्था जबलपुर में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा की अनुशंसा पर दिनेश कुमार कलामे अपर मंडल रेल प्रबंधक को स्काउट गाइड का मुख्य जिला आयुक्त नियुक्त किया गया.
इस अवसर पर वरूण चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी स्वतंत्र प्रभार, जिला आयुक्त स्काउट द्वारा स्कार्फ पहनाकर सेंपलिंग से स्वागत किया गया. जिसमें मंडल के अधिकारी नितेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण एवं जिला सचिव स्काउट अनिल चौबे, संयुक्त सचिव, संजीव तिवारी संगठन आयुक्त, विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त आशीष कुमार सोनकर, गाइड सेक्शन श्रीमती लक्ष्मी पाणीग्रही, संगठन आयुक्त गाइड आरती रैकवार, सांस्कृतिक सचिव रजनीश यादव, सहायक संगठन अनिल पाली, नई कटनी शाखा से किशोर कुमार सतना शाखा से रामप्रकाश त्रिपाठी आदि लीडर्स ने शुभकामनाएं प्रेषित की.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

