जबलपुर: रांझी बड़ा पत्थर की शराब दुकान बंद कराने सड़़क पर उतरा बीजेपी पार्षद दल, लगाया ताला

जबलपुर: रांझी बड़ा पत्थर की शराब दुकान बंद कराने सड़़क पर उतरा बीजेपी पार्षद दल, लगाया ताला

प्रेषित समय :15:18:49 PM / Sat, May 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्र रांझी के बड़ा पत्थर में शनिवार 23 मई को अफरातफरी मच गई, जब यहां पर पिछले कई दिनों से खोली गई एक शराब दुकान को  बंद कराने भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षद सड़कों पर उतर पड़े और शराब दुकान में ताला जड़ दिया.

एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी ने बताया कि रांझी शराब दुकान को लेकर विगत दिवस क्षेत्रीय नागरिक विधायक अशोक रोहाणी जी से मिले थे. उक्त प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा के दौरान विधायक रोहाणी को बताया था कि शराब दुकान खुलने के बाद से वहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई है. चूंकि समीप ही सब्जी मंडी व मंदिर स्थित है,लिहाजा महिलाओं का वहां आना-जाना लगा रहता है. शराब दुकान खुलने से सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी हो रही है. जिसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया था कि दो दिनों के अंदर दुकान को हटवा दिया जाएगा. इसी क्रम में आज शराब दुकान पहुंच तालाबंदी कर दी गई है. अब यह बड़ा पत्थर की शराब दुकान बंद रहेगी.

बीजेपी पार्षद व ये कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस दौरान एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पार्षद निशांत झरिया,संतोषी ठाकुर,अनुराग दहिया,आदि मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने दुकान हटवाने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-