AIBE 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी 7 जून को होगी परीक्षा ऐसे करें डाउनलोड

AIBE 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी 7 जून को होगी परीक्षा ऐसे करें डाउनलोड

प्रेषित समय :20:41:36 PM / Sun, May 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. Bar Council of India ने ऑल इंडिया बार एग्जाम यानी All India Bar Examination के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. बीसीआई ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होगा और इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

एआईबीई 21 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट  All India Bar Examination Official Website  पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को लॉगइन सेक्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा. लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है.

7 जून को AIBE 21 एग्जाम

वकालत की पढ़ाई करने के बाद बतौर वकील प्रैक्टिस करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना जरूरी होता है. इस साल इस परीक्षा का आयोजन 7 जून को ऑफलाइन मोड में होगा. इसमें बैठने के लिए हॉल टिकट सबसे इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट हैं. इसमें आपकी परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सेंटर का पता से लेकर अन्य जरूरी डिटेल्स मौजूद होंगी. जिसके मुताबिक ही आपको एग्जाम में शामिल होना होगा.

एटमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ लाना जरूरी

एआईबीई 21 परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया है कि एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को सरकारी फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा. इन दोनों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा के लिए आपको एग्जाम सेंटर पर सुबह 11.30 पहुंच जाना चाहिए. वहीं दोपहर 1:15 के बाद एग्जामिनेशन सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एआईबीई हॉल टिकट जारी होने बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. समझ लें कैसे-

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.allindiabarexamination.com  पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर AIBE XXI Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरें.
सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
अब आपका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.
खास निर्देश

परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, डिजिटल/स्मार्ट वॉच, हैंडबैग, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेपर, बुक्स, नोट्स आदि ले जाने की मनाही होगी. इसीलिए ऐसा कोई भी सामान ना लेकर जाएं. एग्जाम मे अपनी आंसरशीट में गोला भरने के लिए नीले/काले पेन का ही इस्तेमाल करें. पेंसिल या अन्य दूसरे कलर का पेन उपयोग करने पर आपको अयोग्य भी ठहराए जा सकते हैं. परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-