जबलपुर : एडवेंचर प्रोग्राम में शामिल हुए रेल मंडल के गाइड्स, रॉक क्लाइंबिंग हॉर्स राइडिंग सीखी

जबलपुर : एडवेंचर प्रोग्राम में शामिल हुए रेल मंडल के गाइड्स, रॉक क्लाइंबिंग हॉर्स राइडिंग सीखी

प्रेषित समय :17:06:59 PM / Mon, May 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नेशनल एडवेंचर प्रोग्राम के द्वारा 550वां एडवेंचर प्रोग्राम, राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित किया गया. जिसमें जबलपुर मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कमाले, मण्डल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक अधिकारी (कल्याण) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे एवं मण्डल के पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जबलपुर मंडल की रेंजर्स सोनम असीम ने भाग लिया. 

इस एडवेंचर प्रोग्राम में बहुत सारे एडवेंचर कराए जाते हैं, जैसे ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हॉर्स राइडिंग, जीप लाइन, शूटिंग इत्यादि यह सब भी एडवेंचर सीख कर अपने कौशल एवं शारीरिक क्षमता को स्काउट गाइड बढ़ाते हैं एवं अपने जूनियर्स स्काउट गाइड को आकर सिखाते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-