भोपाल. मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से मारपीट के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने बाद पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने सख्त एक्शन लेते हुए ट्रस्ट के सुपरवाइजर दीपक मालाकार, अंकित योगी, राहुल चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, शुभम राजपूत, उमाशंकर सिसोदिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.
जानकारी के अनुसार, रविवार को नोएडा से 30 श्रद्धालुओं का जत्था ओंकारेश्वर पहुंचा था. अधिक मास की वजह से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, ऐसे में नोएडा के श्रद्धालु नए झूला पुल के प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश कर गए. जिसको लेकर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में मामूली बहस हुई.
बीच बचाव पर भी नहीं माने कर्मचारी
ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के वीआईपी प्रोटोकॉल कार्यालय के पास दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. कर्मचारियों ले लात-घूंसे और लकडिय़ों से श्रद्धालुओं को घेरकर पीटा. कई श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी मान नहीं रहे थे. पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा के मुताबिक, मामले में दोषियों के खिलाफ मांधाता पुलिस जांच कर रही है. जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. आगे से ऐसी कोई घटना न हों, जिसक लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


