छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

प्रेषित समय :15:42:54 PM / Tue, May 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

रूप नारायण सिन्हा के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वे लंबे समय से योग और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय थे तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-