जबलपुर में शादी के सात माह बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

जबलपुर में शादी के सात माह बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

प्रेषित समय :17:25:10 PM / Tue, May 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चरगवां स्थित ग्राम बरखेड़ा में विकास झारिया नामक युवक ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह विकास को विकास को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, उन्होने भी विकास को देखा तो स्तब्ध रह गए. खबर है कि विकास की सात माह पहले ही शादी हुई थी. वह पत्नी के मायके जाने के बाद से मानसिक तनाव में रहा, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरखेड़ा निवासी विकास पिता भाईलाल झारिया उम्र 30 वर्ष की करीब सात माह पहले शादी थी, शादी के कुछ दिन बाद किसी पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी से विवाद हो गया. जिसके चलते पत्नी मायके चली गई. पत्नी के मायके जाने के बाद से विकास तनाव में रहने लगा, बीती रात वह घर आया और किसी से कुछ कहे बिना अपने कमरे में चला गया. देर रात विकास ने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली.

आज सुबह विकास जब कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता सहित अन्य परिजनों ने आवाज लगाई, जब कोई जबाव नहीं मिला तो पिता कमरे में पहुंच गए, देखा तो विकास फांसी के फंदे पर लटक रहा है. विकास को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, यहां तक कि गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गए, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व परिजनों के कथनों के बाद जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-