जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिविल लाइन स्थित बर्न कंपनी के पास ढाबा संचालक रज्जू कोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. रज्जू कोरी की लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार रज्जू कोरी अपनी पत्नी आरती के साथ सर्किट हाउस क्रमांक दो के पास खाने की दुकान संचालित करते रहे. 22 मई को रज्जू कोरी दुकान बंद करके वहीं पर सो गए, पत्नी आरती अपने घर अधारताल चली गई. दूसरे दिन आरती सुबह 8 बजे के लगभग दुकान पहुंची तो रज्जू कोरी नहीं मिला. आरती अपने परिचितों के साथ पति रज्जू की दिनभर तलाश करती रही, लेकिन उसका नहीं पता नहीं चल सका. 25 मई को आरती अपने बेटे हेमंत सहित अन्य परिजनों के साथ तलाश करते हुए बर्न कंपनी के पास पहुंची तो देखा कि पति रज्जू कोरी सड़क के किनारे पड़े है.
पति को इस हालत में देख पत्नी आरती व बेटा हेमन्त घबरा गए, रज्जू के हालत में मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच में पाया कि रज्जू का शरीर अकड़ चुका है, गले में रस्सी के निशान है. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रज्जू की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंंचाकर मर्ग कायम कर लिया. आज मिली पीएम रिपोर्ट में आया कि रज्जू कोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

