जबलपुर के रांझी में गहरे कुएं में मिली वृद्धा की नग्न हालत में लाश

जबलपुर के रांझी में गहरे कुएं में मिली वृद्धा की नग्न हालत में लाश

प्रेषित समय :15:59:01 PM / Thu, May 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के रांझी में सर्रापीपल अन्ना बाबा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध महिला पुष्पा शर्मा की कुएं में लाश उतराते देखी गई. कुएं में वृद्धा की लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार मृतका पुष्पा शर्मा के परिवार के लोग किसी पारिवारिक कार्य के चलते शहर से बाहर गए थे. जिसके चलते वे घर में अकेली ही रही. आज सुबह आसपास के लोग पानी के लिए कु एं पर पहुंचे तो देखा कि वृद्धा की लाश पानी में उतरा रही है. खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी.

फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिसकर्मियों की सहायता से काफी प्रयासों के बाद बुजुर्ग महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतका का शव पूरी तरह वस्त्रहीन अवस्था में मिलने के कारण मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा इस मामले को लेकर कई तरह के गंभीर संदेह प्रकट किए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है.

पुलिस का कहना है कि पुष्पा शर्मा की हत्या की गई है या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वारदात के समय मृतका घर में अकेली थी और उनके परिवार के सदस्य बाहर गए थे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांझी पुलिस ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले को जांच में लिया है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-