जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चाइल्ड मॉडल के नाम पर भोलीभाली एक नव प्रसूता को दो लाख की चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है. यह धोखाधड़ी ऑनलाइन बैठे ठगों ने की है. महिला के होशियार होने पर वह लम्बी चपत से बच गई. महिला ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि छापर के विजयनगर में रहने वाली प्रियंका तिवारी ने लिखित शिकायत की है कि वह प्राइवेट में कम्प्यूटर का काम करती थी. बच्चा होने के बाद अभी घर में रहती है. 20 मई की सुबह 9:23 बजे उसके फेसबुक के मैसेंजर में एक प्रोफाइल के द्वारा एसएमएस आया, जो फेसबुक की साईट में है. इनके द्वारा उसके चाईल्ड मॉडल के लिये एसएमएस आया. उनके द्वारा उसे एक एप की लिंक दिया.
उसने टेलीग्राम एप इंस्टॉल किया, जो लिंक उनके द्वारा दी गई, जिसके बाद उन्होंने उसके टेलीग्राम में किड्स क्लब ग्रुप में ज्वाइन कराया. एक पेज को पास करने को कहा कि आप 150 रिवर्ड केस जीते हैं. उससे अकाण्ट की जानकारी मांगी और 150 रुपये ट्रांसफर में आये. दूसरी ओर से 1 हजार रुपये मांगे और 1300 रुपये दिये फिर 5 हजार रुपये मांगे और और 8450 रुपये उसके खाते में दिये. फिर उससे 15 हजार रुपये मांगे, फिर 48 हजार रुपये मांगे कि यदि आप पैसे नहीं नहीं देते हैं तो जमा पैसे वापस नहीं होगा.
इसके बाद टेलीग्राम में कल्याणी स्वामी से बात हुयी. उसने 48 हजार रुपये गूगल पे किया, फिर उससे 1 लाख मांगे कि आपके ये पैसे तभी वापस होंगे जब ये ट्रांजेक्शन करेंगे. 50 हजार रुपये शीतल प्रसाद एनएसडीएल बैंक के अकाउंट में पेमेण्ट किये और 50 हजार रुपये रानी कुमारी को ट्रांजेक्शन किया. फिर 2 अकाउंट और दिये 2 लाख 30 हजार रुपये के लिये अनिश दुबे एवं तरून सिंघल के, लेकिन इन खातों में उसने कोई राशि नहीं भेजी. उसने उन्हें कुल राशि 1 लाख 69 हजार 500 रुपये दिये और 4955 राशि उसके खाते में होल्ड कर दी गई है. उसका खाता एसबीआई 1 लाख 19 हजार 500 रुपये, बीओआई से 50 हजार रुपये इन दोनों खातों से लेनदेन हुआ है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

