जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के जबलपुर रेल मंडल के रजनीश यादव, आशीष चौबे भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी में हिमालयन वुड बैज कोर्स में उत्तीर्ण हुए हैं. जिसमें 109 सदस्य विभिन्न प्रांतों से आये हुए थे.
रेल मंडल के अधिकारी दिनेश कुमार कलामे अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरूण चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी, नितेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण एवं मंडल कार्यकारिणी अनिल चौबे, जिला सचिव स्काउट संजीव तिवारी संयुक्त सचिव, विमलेश तिवारी संगठन आयुक्त, आशीष कुमार सोनकर प्रशिक्षण आयुक्त, आरती रैकवार संगठन आयुक्त गाईड, श्रीमती लक्ष्मी पाणिग्रही प्रशिक्षण आयुक्त गाईड ने सदस्यों को बधाई प्रेषित की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

