जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, संजीवनी नगर, कटनी में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा

जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, संजीवनी नगर, कटनी में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा

प्रेषित समय :19:24:53 PM / Sat, May 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी किए गए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए है. पुलिस को पूछताछ में कटनी व संजीवनी नगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध पूछताछ कर रही है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने कंट्रोल रुम में आयोजित एक पत्रवार्ता में दी है.

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि होमेन्द्र कुमार डेहरिया उम्र 47 वर्ष निवासी एलआईजी 108/2 सागर कालोनी के पास धनवंतरी नगर के घर में 23 मई को चोरी की वारदात हुई, उस वक्त वे परिवार के साथ ससुराल मदनमहल गए थे. 26 मई को लौटे तो देखा कि चोरी की वारदात हुई है.  पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरु कर दी, इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि धनवंतरी नगर एवं कटनी में चोरी के दो संदेही अंधमूक बाईपास के पास खड़े हैं. पुलिस ने दबिश देकर मौके से शिवांशु पिता प्रदीप जैन उम्र 19 वर्ष पता भूकंप कालोनी धनवंतरी नगर हनुमान मंदिर थाना संजीवनी नगर  एवं  अभय सिंह कोर्टे पिता दादू राम सिंह कोर्टे उम्र 21 साल निवासी ग्राम गड़वा थाना अमदरा जिला मैहर को पकड़कर पूछताछ की. जिन्होने धनवंतरी नगर में एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया. दोनों ने अपने एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी के साथ कटनी मे भी एक घर से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूप्ये चोरी करना बताया.

एक ने चोरी के जेवर मुथुड फायनेंस में गिरवी कर एक लाख लोन ले लिया-

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि शिवांशु जैन ने अपने हिस्से मे मिले कटनी से चुराये सोने के जेवरो मे से सोने के कंगन को मुथुड फायनेंस मे गिरवी रखकर 1 लाख रूपये लोन लेकर खर्च कर देना बताया.

दूसरे से सुनार के पास गिरवी रखकर 1.45 लाख रुपए लिए, बाइक फायनेंस करा ली-

वहीं अभय सिंह  ने कटनी में चोरी किए गए जेवरों में मिले हिस्से में कुछ जेवरों को सराफा में सुनार को देकर नगद 1 लाख 45 हजार रूपये प्राप्त किए. जिसमें 60 हजार रूपये देकर ढाई लाख की मोटर सायकिल फायनेंस करा ली. ना तथा शेष नगद रूपये खर्च करना बताया. आरोपी अभय सिंह कोर्ट के कब्जे से एक चांदी जैसे दिखने वाली धातु की पायल , एक सिक्का , एक सोने जैसे दिखने वाली धातु की चौन, एक जोड़ बेनटेक्स के कान के टाप्स, चांदी की गणेश जी की मूर्ति तथा फांयनेंस कराई हुइै मोटर सायकिल जप्त कर ली

आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

 नकबजनी करने वाले विधिविवादित बालक एवं आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बीडी द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, सहायक उप निरीक्षक हृदयनारायण पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश यादव, आशीष प्रताप सिंह , अमरेन्द्र कुमार, पुष्पराज जाट, मनोज मिश्रा,  नितिन कनौजिया की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-