उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंचा तस्कर बुलराजू गिरफ्तार, क्रेटा कार से 16.65 लाख रुपए का गांजा जब्त

उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंचा तस्कर बुलराजू गिरफ्तार, क्रेटा कार से 16.65 लाख रुपए का गांजा जब्त

प्रेषित समय :18:50:53 PM / Sat, May 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित शारदा मंदिर रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब तेजी से आ रही के्रटा कार को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया. कार रुकते ही चालक उतरकर भागा जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया. कार की तलाशी लेने पर 16 लाख 65 हजार रुपए कीमत का करीब 33 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है. पकड़े गए तस्कर बुलराजू ने  पूछताछ में बताया कि उक्त गांजा की खेप वह भानतलैया में किसी शुभम सोनकर को सप्लाई करने के लिए लाया था.

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मण्डला की ओर से सफेद रंग की क्रेटा कार एमपी 20 जेड जी 9299 से गांजा लेकर तस्कर जबलपुर की ओर रवाना हुआ है. जिसपर पुलिस की टीम ने शारदा मंदिर तिराहे के पास नाकाबंदी कर दी. जैसे ही क्रेटा कार आती दिखी तो पुलिस ने हाथ देकर रोका तो चालक तेजी से भागने लगा, घेराबंदी कर कार को रोका गया, कार चालक ने पूछताछ पर अपना नाम बुलराजू पिता वैंकट राव उम्र 57 वर्ष निवासी कलवापल्ली थाना चागलू जिला पश्चिम गोदावरी आंध्र प्रदेश तथा हाल निवासी शास्त्री नगर मेडिकल कालेज थाना तिलवारा बताया. पुलिस को तलाश लेने पर 2740 रूपये नगद, 2 मोबाइल फोन मिले, वहीं क्रेटा कार को चैक करने पर में आधा-आधा किलो के 10 पैकिट, बोनट खोलने पर इंजन के उपर 1-1 किलो के 27 पैकिटों में गांजा रखा मिला जिसे तौल करने पर कुल 33 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 16 लाख 65 हजार रूपये का होना पाया गया.

उड़ीसा के टिटलागर टाउन बोलमगिर से लिया-

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उक्त गांजा उडि़सा के टिटलागर टाउन बोलमगिर से एक व्यक्ति जिसका नाम नहीं जानता है. मोबाईल पर संपर्क कर गांजा खरीदकर लाया है. जबलपुर में  शुभम सोनकर निवासी भानतलैया को सप्लाई करना था. पुलिस ने आरोपी बुलराजू, शुभम सोनकर के विरूद्ध थाना बरेला में अपराध क्रमांक 328/26 धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी बुलराजू, को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया.

तस्कर को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकडने मे थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर (परि. भा.पु.से.), उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह उईके, उप निरीक्षक के.पी. झारिया, उप निरीक्षक मुनीम सिंह कुलस्ते, उप निरीक्षक यादवेन्द्र गिरी, आरक्षक रवि शर्मा, प्रिंस कुमार एवं अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-