जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि को विस्तारित किया जा रहा है.
इसी कड़ी में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे से संचालित स्पेशल ट्रेन को दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनस, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस के बीच स्पेशल ट्रेन 45-45 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है.
दानापुर-बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (45-45 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनस, बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 31 मई तक अधिसूचित थी, अब 01 जून से 15 जुलाई तक और चलती रहेगी. (45 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनस, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 02 जून तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03 जून से 18 जुलाई तक और चलती रहेगी. (45 सेवाएं)
रेल यात्री विस्तारित अवधि के स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं रेलवे वेबसाइट ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं.

