जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के व्यावसायिक क्षेत्र ब्लूम चौक स्थित दवा मार्केट में देर रात एक मेडिकल दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना शनिवार-रविवार रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जब स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं. तत्काल इसकी सूचना नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
ब्लूम चौक स्थित प्रियांश शिवानी प्रेम मेडिकल में आग लगी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के समय दुकान बंद थी, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का दवा एवं अन्य सामग्री का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

