जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में बुधवार 3 जून को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अज्ञात कारणों के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
बताया जा रहा है कि सिहोरा स्थित मोबाइल टावर पर महिला अचानक चढ़ गई. टावर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद महिला नीचे उतरने से इंकार करने लगी और पुलिस व स्थानीय लोगों को कूदने की चेतावनी देने लगी. महिला की हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.
सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए. पुलिस अधिकारी लगातार महिला से बातचीत कर रहे हैं और उसकी नाराजगी व परेशानी का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं स्थानीय लोग और ग्रामीण भी महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास कर रहे हैं. महिला आखिर किन कारणों से टावर पर चढ़ी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. प्रशासन और पुलिस की पूरी कोशिश महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की है. मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. सिहोरा थाना पुलिस लगातार महिला को समझाने में जुटी हुई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


