जबलपुर के जिला न्यायालय चाकू लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने गेट पर जांच के दौरान पकड़ा

जबलपुर के जिला न्यायालय चाकू लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने गेट पर जांच के दौरान पकड़ा

प्रेषित समय :18:15:21 PM / Wed, Jun 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित जिला न्यायालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब चाकू लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने गेट पर जांच के दौरान पकड़ लिया. युवक के कब्जे से एक बटनदार चाकू मिला है,जिसे ओमती पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बताया गया है कि आज सुबह कोर्ट खुलने के बाद गेट पर हर आने वाले व्यक्ति की जांच सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही थी. इस दोरान आरक्षक ओम उपाध्याय ने बाई का बगीचा घमापुर निवासी बाबू सोनकर को रोककर उसके  जेब की तलाशी लेना शुरु की तो वह घबरा गए, उसे पुलिस कर्मी को गुमराह करते हुए निकलने की कोशिश की लेकिन उसे रोक  लिया गया. फिर तलाशी ली तो एक बटनदार चाकू मिला. युवक के पास चाकू मिलने की खबर से न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया, युवक को पकड़कर ओमती थाना पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबू सोनकर नामक युवक को गिरफ्तार किया और थाना लेकर आ गए. गौरतलब है कि आरक्षक ओम उपाध्याय द्वारा पहले भी न्यायालय में सुरक्षा के दौरान और भी लोगों को पकड़ा है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-