जबलपुर में दवाईयां लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कटंगी रोड पर घटना

जबलपुर में दवाईयां लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कटंगी रोड पर घटना

प्रेषित समय :17:26:00 PM / Thu, Jun 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कटंगी रोड पर ग्राम झगड़ा के पास आज सुबह 5 बजे के लगभग एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, उक्त ट्रक दवाईयां लेकर जबलपुर आ रहा था. हादसे के बाद यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से दवाओं से भरे बाक्स हटवाए. इसके बाद यातायात शुुरु हो सका.

पुलिस के अनुसार दवाओं से भरा ट्रक जब ग्राम झगरा कटंगी ओर की आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए डम्पर को साइड देने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,जिससे ट्रक में रखी दवाइयों के बाक्स सड़क पर बिखर गए. ट्रक पलटते देख आसपास के  लोग पहुंच गए, जिन्होने मदद करते हुए चालक को ट्रक से बाहर निकाला, हालांकि दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है.

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दवाओं के बाक्स हटवाए, इसके बाद यातायात शुरु हो सका. सुबह के वक्त घर के बाहर टहल रहे लोगों का कहना था तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ट्रक में कृषि से संबंधित रासायनिक दवाइयां लोड होने के कारण ग्रामीणों में अनहोनी को लेकर काफी देर तक चिंता बनी रही. स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-