जबलपुर में चोरी की वारदातें करने वाली कडिय़ा सांसी गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार

जबलपुर में चोरी की वारदातें करने वाली कडिय़ा सांसी गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार

प्रेषित समय :19:59:24 PM / Thu, Jun 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाली कडिय़ा सांसी गिरोह की दो महिलाओं को आज पन्ना के देवेन्द्र नगर में पुलिस ने  गिरफ्तार किया है. ये दोनों महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक परिसर में वारदात करने की फिराक में घूम रही थी. पुलिस को खबर मिली कि दोनों महिलाओं ने जबलपुर में में भी वारदातें की है, इस संबंध में पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसबीआई बैंक परिसर में दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूम रही हैं और आने-जाने वालों पर नजर रख रही हैं. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने राजगढ़ के कडिय़ा सांसी गांव निवासी मंजू पति राजेश सिसोदिया उम्र 30 वर्ष व अंबिका पति  पति सिकंदर सिसोदिया 40 वर्ष बताया है. पुलिस ने दोनों की तस्वीरें और हुलिया पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ साझा किया. सीसीटीवी फुटेज के मिलान से पता चला कि इन महिलाओं ने हाल ही में दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था.

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों ने सतना के कोतवाली क्षेत्र में बैंक से निकले एक व्यक्ति का पीछा कर लगभग 77,000 चुराए थे. इसी तरह, उमरिया में भी रेकी कर लगभग 60,000 की नकदी पर हाथ साफ किया था. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसपर पुलिस अब पूछताछ करने में जुटी है. यह शातिर गैंग बैंकों के अंदर और बाहर बैठकर उन लोगों को निशाना बनाता था जो मोटी रकम निकालकर निकलते थे. मौका मिलते ही ये पलक झपकते ही नोटों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो जाती थीं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-