जबलपुर रेल मंडल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, वृक्ष संवर्धन एवं जन-जागरूकता की दिशा में प्रयासरत

जबलपुर रेल मंडल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, वृक्ष संवर्धन एवं जन-जागरूकता की दिशा में प्रयासरत

प्रेषित समय :19:05:12 PM / Fri, Jun 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने सभी शाखा अधिकारियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

जबलपुर रेल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि सतत विकास की निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाया गया है. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर, रेलवे कॉलोनियों तथा विभिन्न रेलवे परिसरों में वर्षों पूर्व लगाए गए फलदार एवं छायादार वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन किया गया है. इन वृक्षों के कारण रेलवे कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों में स्वच्छ वायु, पर्याप्त ऑक्सीजन तथा संतुलित पर्यावरणीय वातावरण सुनिश्चित हो रहा है.

मंडल के उमंग सामुदायिक भवन परिसर, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने एवं पीछे, स्काउट एवं गाइड कार्यालय, यांत्रिक विभाग परिसर, नेहरू रेलवे कॉलोनी, रेल सौरभ कॉलोनी, पचपेड़ी तथा अन्य रेलवे क्षेत्रों में लगाए गए पौधे आज विकसित वृक्षों के रूप में हरित पर्यावरण को समृद्ध बना रहे हैं. इन वृक्षों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण जबलपुर रेल मंडल की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है.

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून तक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान संचालित किया गया. अभियान के अंतर्गत पर्यावरण शपथ, स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण, वृक्षारोपण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, ई-कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, पोस्टर एवं बैनर अभियान, निबंध, क्विज, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा मिशन लाइफ थीम पर जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं.

शुक्रवार 05 जून को मंडल के विभिन्न कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, डिपो एवं रेलवे चिकित्सालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान, पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया. इस अवसर पर मेरी लाइफ – एक पेड़ माँ के नाम थीम के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-