जबलपुर: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले दो लाख, हैकर्स ने यूपीआई के जरिये की धोखाधड़ी

जबलपुर: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले दो लाख, हैकर्स ने यूपीआई के जरिये की धोखाधड़ी

प्रेषित समय :16:41:31 PM / Fri, Jun 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के कटंगा में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक करके उसके खाते से ऑनलाइन ठगों ने दो लाख रुपए निकाल लिए. बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी ली गई तो यह सामने आया है कि ऑनलाइन रुपए निकाले गए हैं. इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

केंट पुलिस ने बताया कि कटंगा निवासी मोहम्मद खान ने ने लिखित शिकायत की है कि उसके पंजाब नेशनल बैंक के बचत खाता से यूपीआई द्वारा 1 लाख 94 हजार 500 रुपये (फर्जी नाम नूरजहां बीबी, फरकन अहमद) द्वारा गलत तरीके से रुपये निकाले गये. 16 मार्च को लगभग 1 बजे यूपीआई से फर्जी तरीके से 2 बार में रुपये निकाले गये.

पुलिस ने शिकायत जांच द्वारा मोहम्मद खान के कथन लेख किये गये, जिसने अपने कथन में बताया कि 16 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे वह अपना  मोबाइल देख रहा था. उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 95 हजार रुपये कटने का मैसेज आया. वह बैंक सदर जाकर पता किया. जानकारी मिली कि 15 मार्च को दोपहर 12 बजे उसके खाते से 95 हजार 500 रुपये कट चुके थे.

16 मार्च को शाम लगभग 5 बजे 99 हजार रुपये कट चुके थे., किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके अकाउंट से धोखाधड़ी ऑनलाइन उसके मोबाइल हैक करके कुल 1 लाख 94 हजार 500 रुपये निकाले हैं. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-