शहडोल. एमपी के शहडोल जिले में शुक्रवार 5 जून की दोपहर करीब 3 बजे के आसपास एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत बंगवार भूमिगत कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हुआ. जिसमें लगभग 2 लोगों की मौके पर व 1 की अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते मौत हो गई, वहीं लगभग दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है. अभी यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.
जानकारी अनुसार, धनपुरी थाना क्षेत्र में स्थित इस खदान में स्टॉपिंग वॉल निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत का एक कमजोर हिस्सा ढह जाने से यह हादसा हुआ है. जहां कार्यरत ठेका मजदूर मिट्टी और चट्टानों के मलबे में दब गए.
खदान के अंदर कार्यरत कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी. जिसके बाद खदान प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारी और रेस्क्यू टीम भी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. बताया गया है कि, रेस्क्यू टीम ने खदान के भीतर फंसे जेएमएम कंपनी के कुछ ठेका कर्मचारियों को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला लिया है. जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.
दुर्घटना के बाद खदान परिसर में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा. इस हादसे ने कॉलरी प्रबंधन की भूमिगत सु व्यवस्था व मानकों को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि, वेंटिलेशन सिस्टम और कार्यस्थल की संरचनात्मक स्थिति शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर छत के कमजोर हिस्से के धंसने को इस हादसे का कारण माना जा रहा है.
वहीं, प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन ने उक्त घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कराए जाने की संभावना जताई है. दूसरी ओर लोगों की मांग है कि, इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी जनों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

