जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर से खाने का बिल मांगने पर ढाबा में तोडफ़ोड़, कर्मचारियों पर हमला

जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर से खाने का बिल मांगने पर ढाबा में तोडफ़ोड़, कर्मचारियों पर हमला

प्रेषित समय :15:59:59 PM / Sat, Jun 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बुढागर हाइवे गोसलपुर स्थित सतना ढाबा में  हिस्ट्रीशीटर से खाने का बिल मांगने पर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. ढाबा में तोडफ़ोड़ कर कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दो युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. बदमाशों द्वारा मचाए गए कोहराम से ढाबा में भगदड़ मची रही.

पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि बीती रात ढाबा में 5 से 6 युवक खाना खाने आए, जिन्होने खाना खाया और जाने लगे. कर्मचारियों ने जब खाने का बिल मांगा तो वे भड़क गए, यहां तक कि धमकी देते हुए कहा कि दोबारा खाने बिल मांगा तो जान से हाथ धो बैठोगे. इसी बात को लेकर कर्मचारियों से बल हो गई. देखते देखते कर्मचारी व बदमाशों के बीच मारपीट शुरु हो गई. मारपीट होते देख ढाबा मालिक आए और दोनों पक्षों को शांत करा दिया.

कुछ देर बाद ही उक्त चेहरे पर नकाब लगाकर आए बदमाशों ने ढाबा में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरु कर दी, यहां तक कि ग्राहकों के साथ मारपीट करने लगे, जिससे भगदड़ मच गई, कर्मचारियों इन बदमाशों को रोकना चाहा तो उनपर भी हमला कर दिया. हमले में दो कर्मचारियों के सिर पर गंभीर चोटें आई. बदमाशों ने ढाबा पर काफी देर तक हंगामा करते हुए तोडफ़ ोड़ मचाई, जिससे सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, उस वक्त नकाबपोश बदमाश भाग चुके थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-