जबलपुर में भाजपा नेत्री की गोली लगने से मौत, घर के बाहर हो रहे झगड़े को सुलझाने निकाली थी पिस्टल, धोखे से दब गया ट्रिगर

जबलपुर में भाजपा नेत्री की गोली लगने से मौत, घर के बाहर हो रहे झगड़े को सुलझाने निकाली थी पिस्टल, धोखे से दब गया ट्रिगर

प्रेषित समय :16:36:17 PM / Sun, Jun 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित शोभापुर में देर रात दो बजे के लगभग घर के बाहर हो रहे झगड़े को देख भाजपा की महिला नेता संगीता रजक ने लाइसेंसी पिस्टल निकाली, इस बीच धोखे से ट्रिगर दब गया और गोली संगीता की गोली लगने से मौत हो गई. संगीता की मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे.

पुलिस के अनुसार शोभापुर में देर रात दो बजे के लगभग भाजपा की महिला नेता संगीता रजक के घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे. आवाज सुनकर संगीता व उनके पति बंटी रजक बाहर आ गए, जिन्होने बदमाशों को शोर शराब करने से मना करते हुए फटकार लगाई, जिसपर बदमाशों झगड़ा करने पर उतारु हो गए. इस बीच गुस्से में आकर संगीता रजक घर से लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और धोखे से उनके हाथ से ही ट्रिगर दब गया. जिससे गोली संगीता को ही पेट में लग गई.

 गोली लगने से पति बंटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों में चीख पुकार मच गई. आनन फानन संगीता को उठाकर हैदराबाद ओमेगा हास्पिटल लेकर गए, जहां पर संगीता की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गोली दुर्घटनावश चल गई जिससे यह हादसा हो गया. वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि देर रात विवाद किस बात को लेकर हो रहा था. हालांकि, जांच के दौरान ये जरूर पता चला है कि कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर बम पटके थे. कार में भी तोडफ़ोड़ की थी. इसकी शिकायत बंटी रजक ने पुलिस में दर्ज कराई थी.

भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ी थीं-

संगीता रजक ने पिछले नगरीय निकाय चुनाव में गोकलपुर वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था. वे हार गई थीं. इस बार भी चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही थीं. उनके पति बंटी रजक भी विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं. वे वीर सावरकर मंडल में उपाध्यक्ष रहे हैं, बूथ अध्यक्ष का काम भी कर चुके हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-