जबलपुर: बरगी बांध में डूबने से कटंगा के युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

जबलपुर: बरगी बांध में डूबने से कटंगा के युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

प्रेषित समय :20:36:04 PM / Sat, Jun 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर के कटंगा क्षेत्र से बरगी बांध घूमने गये एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ बरगी डेम क्षेत्र घूमने आया था.

बताया जाता है कि ईश्वर सिंह पुलघाट में नर्मदा नदी में नहाने उतरे थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-