जबलपुर से लोहा लेकर मंडला जा रहा ट्रक नागा घाटी पर पलटा, चालक-परिचालक घायल

जबलपुर से लोहा लेकर मंडला जा रहा ट्रक नागा घाटी पर पलटा, चालक-परिचालक घायल

प्रेषित समय :18:11:23 PM / Mon, Jun 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित नागाघाटी पर आज दोपहर एक बजे के लगभग लोहे की सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक व परिचालक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। हादसा उस वक्त हुआ है जब चालक लोहे की सरिया लेकर मंडला जा रहा था। दुर्घटना में घायल चालक व परिचालक को आसपास के लोगों ने उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। 
                               बताया गया है कि आज दोपहर एक बजे के लगभग जबलपुर से लोहे की सरिया लेकर मंडला जाने निकला ट्रक जब नागाघाटी से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए हाइवा को साइड देने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक में भरा लोहा सड़क किनारे बिखर गया। सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते लोहे की सरिया सड़क पर बिखर गई थी, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराया, वहीं सरिया को स्थानीय लोगों की मदद से अलग कराया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि दुर्घटनाओं को रोकने एनएचएआई और जिला प्रशासन को कई बार इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन, यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ स्थानों पर एनएचएआई ने स्पीड ब्रेकर बनाए हैं, लेकिन और ब्रेकर बनाए जाने की जरूरत है, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-