जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने व गंदगी करने वालों की खैर नहीं है. ऐसे ही दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है. निगम के अमले ने विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो लोग डस्टबिन का उपयोग न कर सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा फेंकते हैं, उनके खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाए. स्वास्थ्य विभाग और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों की टीमों ने सभी संभागीय क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की. मुख्य बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में की गई इस कार्रवाई के दौरान ?खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया. प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

