जबलपुर में वसूली करने आए इंदौर के व्यापारी के साथ लूट, पुलिस ने पकड़े पांच लुटेरे

जबलपुर में वसूली करने आए इंदौर के व्यापारी के साथ लूट, पुलिस ने पकड़े पांच लुटेरे

प्रेषित समय :19:42:07 PM / Tue, Jun 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के इंदौर से जबलपुर में वसूली पर आए कारोबारी के साथ लूट करने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से एक लाख रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन व चाकू बरामद कर लिया है. पुलिस अब लुटेरों से शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभय कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जादो पिपरा मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार वर्तमान पता लसुडिय़ा इंदौर प्राईवेट कम्पनी में काम करता है. 6 मई को अभय कुमार अपने उधारी के पैसे लेने अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ सुबह लगभग 10-30 बजे जबलपुर आया और दोस्त पियूष पटेल के जीजा के घर पाटन बायपास में रुक गया.  अभय दूसरे दिन लखन चौरसिया के साथ शहर में घूमते हुए मझौली गया, जहां पर उसने वीरेन्द्र कुमार नेमा बचैया तिराहा मझौली से व्यापार के उधारी के 2 लाख रूपए लिए और घर आ गए. इसके बाद जब अभय व लखन चौरसिया अपने दोस्त पियूष पटेल के कहने पर एक युवक के साथ मोटर साइकल में बैठकर बस स्टेंड के लिए रवाना हो गए.

सर्विस लाइन के पास शाम 7 बजे के लगभग गुजर रहे थे. इस दौरान सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी में 3 अज्ञात लड़के आये मिर्च पावडर फेंक दिया. जिससे अभय व लखन मोटर साइकल से गिर गए. वे उठकर भागे तभी एक लड़के से चाकू निकालकर दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए. पीछा करने पर एक लुटेरे ने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की. लूट की घटना की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दोस्त पियूष पटेल ने ही अभय कु मार को लूटने की साजिश रची थी. पुलिस ने राजेन्द्र व पियूष पटैल से पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया.  

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो लाख रुपए से एक लाख रुपए बरामद कर लिए. आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार, एएसआई बेनी राम उईके, विजय शुक्ला, आरक्षक विनय, सचिन, कुनाल, राहुल, निकेश , महिला आरक्षक रूनिता व सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.  

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-राजेंद्र पिता छोटेलाल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी गुलजार होटल के पीछे चिमनी नगर थाना मदन महल  
-शरद पिता राकेश बेन यम उम्र 21 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला रामपुर आजाद चैक  
-बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना पिता गया प्रसाद बेन उम्र 24 वर्ष निवासी आजाद चैक बेन मोहल्ला थाना गोरखपुर  
-आलोक पिता अशोक पांडेय उम्र 21 वर्ष पता दूसरा पुल नेहरू नगर कैंट  
-रोहन और पुरोहित सिंह ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता काली मंदिर के सामने बिलेहरी थाना गोराबाजार  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-