जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है,जिसके चलते पुलिस ने तिलवारा, भेड़ाघाट, कटंगी व माढ़ोताल क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए का गांजा, डोडा चूरा सहित अन्य नशे की सामग्री बरामद की है. पुलिस ने मामले में बिक्री के 50 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त ट्रक, कार, स्कूटी व 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 किलो 237 ग्राम गांजा, 30 किलो डोडा चूरा पकड़ा है.
तिलवारा-
पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान होटल आर्विट एमपी 20 के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास ललित पिता संजय कहार उम्र 28 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर रोड परसवाड़ा पुरवा थाना संजीवनी नगर के पास 6 किलो 178 ग्राम गांजा बरामद किया है. पूछताछ करने पर साथी सुमित पटैल द्वारा झारशुदा उड़ीसा से क्रय कर फुटकर पुडिय़ा बनाकर बेचने के लिये लाना बताया.
- मेडिकल कालेज के आईसीएमआर के पास मॉ नर्मदा पान सेंटर के सामने सचिन सोनी पिता स्व.राजेन्द्र सोनी उम्र 27 वर्ष तथा मानसी निषाद पिता स्व. करिया निषाद उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी मुड़वारा जिला कटनी को पकड़ा है. इनके कब्जे से गांजा बरामद किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी बरामद की है.
कटंगी-
कटंगी पुलिस ने प्रज्ञाधाम व पड़रिया तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान गुबरा की ओर से आ रह ट्रक व पीछे से आ रही सफेद रंग की बुलेरो कार को रोका तो वह स्टापर तोड़ते हुए भाग निकला. पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को रोककर ट्रक चालक पंकज पिता सीलट साहू उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु वराह मंदिर के पास मझौली, हेल्पर उदयचंद पिता गुड्डूराम काछी उम्र 21 वर्ष निवासी चोपरा कालोनी मझौली, दिलीप पिता गुड्डूराम काछी उम्र 30 वर्ष निवासी चोपरा कालोनी मझौली, सत्यम पिता रामनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पटोरी मझौली को पकड़ा.
तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे वाली सीट के नीचे से बड़ी बोरी में 52 पैकेट तथा छोटी बोरी में 20 पेकेट में एवं 1 पेकेटों सहित कुल 73 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखा मिला. पूछताछ करने पर डबरा निवासी अजय रावत द्वारा डबरा वायपास में आकर देना तथा बड़ी बोरी में भरे हुये 52 पेकेट डोडा चूरा सोनू शर्मा निवासी करमेता जबलपुर एवं छोटी बोरी में भरे 20 पेकेट डोडा चूरा को सोनी ठाकुर निवासी जबलपुर को देना बताया. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पंकज साहू, हेल्पर उदयचंद काछी एवं अजय रावत, सोनू शर्मा, सोनी ठाकुर के विरूद्ध धारा 8, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया.
भेड़ाघाट-
भेड़ाघाट में पुलिस ने फरार आरोपी सोनू शर्मा एवं महिला आरोपी सोनी ठाकुर की तलाश करते हुये आरोपी महिला सोनी ठाकुर के घर रायल सिटी चौकीताल पहॅचे घर पर सोनी ठाकुर नाम की महिला मिली. तलाशी लेने पर एक बोरी से डोडा चूरा बरामद किया गया. पूछताछ करने पर पंकज साहू एवं उदयचंद काछी दोनों निवासी मझौली द्वारा देना बताया. महिला आरोपी सोनी ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी कलियाना बस्ती आमनपुर मदनमहल वर्तमान पता रायल सिटी चैकीताल भेड़ाधाट के कब्जे से कुल 5 किलो 870 ग्राम गांज डोडा चूरा जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.
माढ़ोताल-
माढोताल पुलिस ने शारदा नगर में दबिश देकर रंजीत कुमार शर्मा उर्फ सोनू को पकड़ा, इसके बाद घर की तलाशी लेने पर हॉल में एक बोरी व थैले में ंडोडा चूरा रखा मिला तथा कार के अंदर 2 पैकिट मे डोडा चूरा पाउडर रखा एवं बिक्री रकम नगद 50 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल रखे मिले. पूछताछ करने पर रंजीत शर्मा ने बताया कि डबरा ग्वालियर निवासी अजय रावत द्वारा ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 7171 के चालक पंकज साहू निवासी मझोली एवं ट्रक हैल्पर उदयचंद काछी निवासी मझोली द्वारा भेजना बताया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

