जबलपुर. एमपी के जबलपुर में शोभापुर रांझी निवासी भाजपा नेता के घर बम फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीन फरार आरोपियों को पकडऩे पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल भी बरामद की है.
गौरतलब है कि 28 मई को हुई भाजपा नेता बंटी रजक एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही संगीता रजक के घर एवं एक शराब दुकान पर बमबाजी हुई थी. जिसके बाद से पुलिस द्वारा लगातार की जा रही विवेचना एवं आरोपियों की तलाश कर रही थी. थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि उक्त बमबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अमर खरे एवं सोनू उर्फ विजय पटेल, दोनों निवासी संजय नगर, शामिल हैं.
जांच में पाया गया कि घटना के मुख्य आरोपी पवन रजक एवं प्रवीण रजक द्वारा इन दोनों आरोपियों को संजय नगर से बुलाया गया था तथा बमबाजी की घटना को अंजाम देने में इनका सहयोग लिया गया था. घटना के दौरान आरोपी एक वाहन में सवार होकर मुख्य आरोपियों के साथ मौजूद थे. प्रकरण के मुख्य आरोपी पवन रजक, प्रवीण रजक एवं एक अन्य आरोपी देवू अन्ना अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है एवं फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

