जबलपुर. एमपी के जबलपुर सहित कई जिलों में आज 9 जून को मौसम ने जमकर धूम-धड़ाका करते हुए प्री मानसून की बारिश दर्ज कराई. वहीं देर शाम प्रदेश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स उस समय सकते में आ गये, जब उनका फोन वाइब्रेट करते हुए एक एलर्ट मैसेज शो करने लगा. जिसमें अगले 3 घंटों में जबलपुर, सागर व दमोह में बिजली की गति से हवा चलने की चेतावनी दी गई थी.
मंगलवार की देर शाम को भोपाल मौसम कार्यालय में रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें लोगों को आगाह किया है कि वे सावधान रहें, क्योंकि अगले 3 घंटों में जबलपुर, सागर, दमोह के कुछ स्थानों पर 90 कि.मी. की रफ्तार से बिजली की गति के साथ तेज आंधी आने की संभावना हैं. वहीं जबलपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं झंझावत और व्रजपात की संभावना है. जानकारी के अनुसार मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

