जबलपुर में डीएनए से हुई युवती की पहचान, नर्मदा नदी में मिली थी लाश, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

जबलपुर में डीएनए से हुई युवती की पहचान, नर्मदा नदी में मिली थी लाश, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

प्रेषित समय :17:50:13 PM / Thu, Jun 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल क्षेत्र में जनवरी माह में लापता हुई युवती की पहचान डीएनए से हुई है. युवती गीता राजपाल का शव शहपुरा स्थित नर्मदा नदी में उतराते मिला था. लेकिन उस वक्त युवती की पहचान नहीं हो सकी थी. इसके बाद पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया, रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सका कि युवती गीता राजपाल है. अब परिजनों ने दो युवकों पर गीता की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है.

बताया गया है कि मदन महल क्षेत्र में रहने वाले गीता राजपाल 18 जनवरी को घर से निकली इसके बाद नहीं लौटी परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन जब कहीं पता नहीं चल सका तो 20 जनवरी को थाना पहुंचकर लापता होने की शिकायत दी. 29 जनवरी को पुलिस को मदन महल से गुमशुदा गीता से मिलते कद काठी की युवती का शव शहपुरा थाना क्षेत्र में नर्मदा किनारे मिला. क्षतविक्षत हालत में शवा मिलने से मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.

इसके बाद पुलिस ने शिनाख्ती के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था. डीएनए रिपोर्ट में मृतका की पहचान गीता राजपाल के रूप में हुई. डीएनए से शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात की. परिजनों ने दो युवकों पर गीता की हत्या का शंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है. उनका आरोप है कि गीता की हत्या कर शव नर्मदा में फेंका गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-