जबलपुर के आईजी ऑफिस में पदस्थ पुलिस कर्मी पर सरेराह हमला, हाउबाग क्षेत्र में घटना

जबलपुर के आईजी ऑफिस में पदस्थ पुलिस कर्मी पर सरेराह हमला, हाउबाग क्षेत्र में घटना

प्रेषित समय :16:54:24 PM / Thu, Jun 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साईं मंदिर हाउबाग रोड पर बीती रात 9 बजे के लगभग बदमाशों ने आईजी आफिस में पदस्थ पुलिस कर्मी सविनय लोधी रास्ता रोककर हमला कर दिया. हमले में सविनय लोधी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है,  घायल सविनय ने थाना पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार हाउबाग स्टेशन कन्या शाला के समीप रहने वाले प्रधान आरक्षक सविनय लोधी आईजी आफिस की महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ है. वे बीती रात करीब 9 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से मोटर साइकल से निकले. जब वे साईं मंदिर के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान मुन्ना पंडित के मकान में किराए पर रहने वाले बंटी नामक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया.

इस तरह रास्ता रोकने पर सविनय ने विरोध किया तो तीनों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. हमले में पुलिस कर्मी के शरीर पर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो रुक गए, जिसपर तीनों बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले. पुलिस कर्मी सविनय ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते हुए हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-