जबलपुर के सिहोरा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर

जबलपुर के सिहोरा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर

प्रेषित समय :15:12:26 PM / Thu, Jun 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित शनि मंदिर के सामने तेज गति से आए ट्रक ने मोटर साइकल सवार दो युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में एक युवक सत्येंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं लक्ष्मण चौधरी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार पान उमरिया निवासी सत्येंन्द्र चौधरी उम्र 30 वर्ष व लक्ष्मण चौधरी उम्र 27 वर्ष मोअर साइकल से निजी काम से सिहोरा जाने के लिए निकले, जब वे शनि मंदिर के सामने से गुजर रहे थे. इस दौरान सामने से आए ट्रैक्टर के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी. ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही दोनों युवक सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए टै्रैक्टर चालक निकल गया, हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई, सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौत तोड़ दिया, वहीं लक्ष्मण सड़क पर पड़ा छटपटाता रहा.

दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई. उनहोने दोनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी. अस्पताल में डाक्टरों ने सत्येंन्द्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं लक्ष्मण की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है. घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन लगातार तेज गति से लापरवाही पूर्वक दौड़ते हैं, जिससे हर समय हादसों का डर बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-