अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान पर हमला रोकने के एलान के बाद शेयर बाजार ने लगाई दौड़, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान पर हमला रोकने के एलान के बाद शेयर बाजार ने लगाई दौड़, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल

प्रेषित समय :11:04:49 AM / Fri, Jun 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान के खर्ग द्वीप पर अपने प्रस्तावित हमलों को रद्द कर दिया. जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 12 जून कों भारी उछाल देखने को मिला. ट्रंप के एलान के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 ग्रीन जोन में ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी50 250 अंक से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड करता देखा गया.

12 जून को इस कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन है. इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज  पर सेंसेक्स 876.73 अंक के उछाल के साथ 74,709.28 अंक पर ओपन हुआ. जो गुरुवार को 73,832.55 अंक पर खुला था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1026.61 अंक के ऊच्च स्तर पर कारोबार करता देखा गया. जबकि इसका निचला स्तर 74455.39 रहा. जो कल के बंद के मुकाबले 622.84 अंक अधिक रहा. वहीं शुक्रवार को निफ्टी50 250.95 अंक की तेजी के साथ 23412.55 अंकों पर खुला. जो गुरुवार को 23161.60 के स्तर पर बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 23455.95 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया. जबकि इसका निचला स्तर 23322.65 अंक रहा.

इसलिए अचानक चढ़ा शेयर बाजार

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में आज आए उछाल की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान है. जिसमें उन्होंने ईरान के खर्ग द्वीप पर गुरुवार को होने वाले अपने प्रस्तावित हमलों को रद्द करने का फैसला लिया. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौता इसी सप्ताहांत में होने की उम्मीद है. ट्रंप के इस बयान के बाद ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट में भी काफी सुधार देखने को मिला. ट्रंप ने कहा कि मिलिट्री हमले रद्द कर दिए गए हैं और शांति वार्ता ईरान के टॉप लीडरशिप के स्तर तक पहुंच गई है.

क्रूड ऑयल की कीमतों में भी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कूटनीतिक सफलता की उम्मीदों को बल मिला है. जिससे मिडिल ईस्ट में पिछले तीन महीनों से चल रहे टकराव के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है. जिसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खोलने का भी रास्ता साफ हो जाएगा. ट्रंप के इस बयान के बाद शुक्रवार के कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. क्रूड की गिरती कीमतों ने भी शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माहौल पैदा कर दिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-