जबलपुर में पेड़ गिरने से रेलवे कर्मचारी महिला की मौत, आंधी-तूफान में कार्यालय के बाहर गिरा पेड़

जबलपुर में पेड़ गिरने से रेलवे कर्मचारी महिला की मौत, आंधी-तूफान में कार्यालय के बाहर गिरा पेड़

प्रेषित समय :17:41:48 PM / Sat, Jun 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तेज आंधी-तूफान चलने से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के पास आम का एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसके चलते उसके नीचे दबने से 58 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय वह कार्यालय के बाहर खड़ी थी.

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह 58 वर्षीय महिला कमला बाई जो कि सहायक कार्य के पद पर काम करती थी. कल शाम को जब वह काम कर रही थी, तभी तेज तूफान आ गया और एक भारी भरकम पेड़ उनके ऊपर गिर गया, और वह पेड़ के नीचे दब गई. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला और फिर इलाज के लिए रेलवे केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल रेफर करवाया गया.

कमला बाई को सिर और पैरों में गंभीर चोट आई थी. आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. . प्रत्यक्षदशियों की माने तो बीती शाम 6 बजे के लगभग तेज आंधी चल रही थी. महिला पेड़ के नीच खड़ी हुई थी, हवा के कारण एक के बाद एक दो पेड़ गिरे, जिसमें महिला दब गई. बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई है, वह रेलवे का एसएसई वर्कस जोन-1 आफिस है, जहां पर वह पदस्थ थी. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-