एमपी : मंडला में कान्हा नेशनल पार्क में तैनात फायर फाइटर पर टाइगर ने किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

एमपी : मंडला में कान्हा नेशनल पार्क में तैनात फायर फाइटर पर टाइगर ने किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्रेषित समय :11:44:41 AM / Mon, Jun 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला स्थित कान्हा नेशनल पार्क से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां रविवार को कोर एरिया में नत्थी घाटी कैम्प के पास एक अग्नि सुरक्षा श्रमिक लखन सिंह की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बालाघाट के आमगहन गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद कान्हा प्रबंधन को सूचना दी गई. मौके पर प्रबंधन की टीम पहुंची और परिजनों को बुलाया, इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया.

मृतक फायर वॉचर लखन सिंह की पत्नी सुनीता बाई ने बताया, फरवरी माह से मेरे पति कान्हा पार्क में काम करते थे. रविवार को वन विभाग द्वारा सूचना मिली कि बाघ ने मेरे पति पर हमला कर दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है, वहीं मृतक के भाई प्रेम सिंह मरावी, मेरा भाई कान्हा पार्क में फायर वॉचर का काम करता था. आज सुबह वन विभाग द्वारा सूचना दी गई कि तुम्हारे भाई की बाघ के हमले में मौत हो गई है.

नत्थी घाटी कैम्प के पास हमला

कान्हा नेशनल पार्क के एसडीओ आशीष पांडेय ने बताया, आज हमारे लिए बड़ी दुख की घड़ी है. हमारे एक कर्मचारी अग्नि सुरक्षा श्रमिक के एक सदस्य लखन सिंह की बाघ के अचानक हमले से दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया में नत्थी घाटी कैम्प के पास हुआ. उन्होंने आगे कहा, आमतौर पर ज्यादातर बाघ हमले नहीं करते है, लेकिन बाघ अगर एकांत में बैठा है और कोई अचानक से पहुंच जाए तो वह हमला कर देता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-