शेयर मार्केट में तेजी बरकरार: सेंसेक्स 544 अंक तो निफ्टी में 135 अंक की बढ़त रही, इन शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर मार्केट में तेजी बरकरार: सेंसेक्स 544 अंक तो निफ्टी में 135 अंक की बढ़त रही, इन शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

प्रेषित समय :19:01:56 PM / Tue, Jun 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. शेयर बाजार में मंगलवार 16 जून को बढ़त रही. सेंसेक्स 544 अंक की तेजी के साथ 76,808 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 135 अंक की बढ़त रही, ये 23,989 पर बंद हुआ. आज एफएमसीजी, मीडिया और आईटी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही.

तेजी का दौर लगातार तीसरे सेशन में भी जारी रहा. इंवेस्टर्स ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते और उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का स्वागत किया, जिससे महंगाई और ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं कम हुईं हैं. बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 544 पॉइंट्स या 0.71 फीसदी बढ़कर 76,809 पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 135.25 पॉइंट्स या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,989 पर बंद हुआ.

शांति समझौते की घोषणा के बाद बने सकारात्मक माहौल के बीच, बेंचमार्क इंडेक्स में पिछले तीन सेशन में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त हुई है. जहां सेंसेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है और निफ्टी में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. तीन दिनों में सेंसेक्स में 2,975.93 अंक और निफ्टी में 827.55 अंकों की तेजी आ चुकी है. वहीं शेयर बाजार निवेशकों को इन तीन दिनों में करीब 20 लाख करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है.

सोमवार को भी बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले मंगलवार 15 जून को शेयर बाजार में बढ़त रही थी. सेंसेक्स 736 अंक की तेजी के साथ 76,264 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी रही थी, ये 23,853 के स्तर पर बंद हुआ था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-