जबलपुर में पति-ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, चुनरी से लगाई फांसी

जबलपुर में पति-ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, चुनरी से लगाई फांसी

प्रेषित समय :16:12:24 PM / Wed, Jun 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. कोतवाली थानान्तर्गत पंजाब बैंक कालोनी चेरीताल में विनीता अहिरवार ने पति व ससुर की प्रताडि़त होकर आत्महत्या की है. पुलिस ने मर्ग जांच में मिले तथ्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. विनीता ने दरवाजा के वेंटीलेशन पर चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

पुलिस के अनुसार विनीता अहिरवार की तीन वर्ष पहले सुमित अहिरवार से शादी हुई थी. शादी के लगभग 1 वर्ष बाद विनीता को पति सुमित एवं ससुर बलराम अहिरवार दहेज में मोटर सायकल लाने या मोटर सायकल के लिये नगदी एक लाख रूपए की मांग करने लगे. विनीता ने जब मांग पूरी करने में असर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त किया जाने लगा. आए दिन की मारपीट से परेशान होकर विनीता ने 14 जून की शाम 6 बजे के लगभग दरवाजा के वेंटीलेशन पर चुनरी का फंदा डालकर फांसी लगा ली.

बेटे ने मां को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो रोते हुए बाहर आ गया. तभी पति सुमित अहिरवार पहुंच गया, उसने बेटे को रोते देखा तो पत्नी विनीता को आवाज लगाई. अंदर जाकर देखा तो विनीता फांसी के फंदे पर लटक रही थी. उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाना बताया. जिसपर पुलिस ने पति सुमित अहिरवार एवं ससुर बलराम अहिरवार के विरूद्ध धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-