मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी तेजी पर आज विराम लग गया. आईटी सेक्टर में आई भारी बिकवाली के कारण घरेलू बाजारों में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,802.90 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64त्न फिसलकर 24,013.10 के स्तर पर आ गया. बाजार में इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है.
आईटी शेयरों में मची तबाही
बाजार को नीचे धकेलने में सबसे बड़ी भूमिका आईटी सेक्टर की रही. वैश्विक आईटी दिग्गज एक्सेंचर द्वारा अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को घटाकर 3-4% करने के बाद भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 5.5 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके कारण इंफोसिस के शेयर लगभग 8 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर करीब 6 प्रतिशत तक टूट गए, जिससे बाजार पर चौतरफा दबाव बन गया.
रिलायंस की एजीएम और बैंकिंग क्षेत्र का हाल
निवेशकों की नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) पर भी टिकी थीं. रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास दाखिल करने की घोषणा की. इस बड़ी खबर के बावजूद रिलायंस का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. दूसरी ओर, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर ने बाजार को संभालने की कोशिश की. बैंक निफ्टी केवल 0.52 प्रतिशत गिरा, जिसने बाजार को और अधिक नीचे जाने से रोक लिया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

