रेलवे द्वारा नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर जबलपुर की ट्रेनों के समय में बदलाव, रूट का किया विस्तार

रेलवे द्वारा नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर जबलपुर की ट्रेनों के समय में बदलाव, रूट का किया विस्तार

प्रेषित समय :18:27:58 PM / Fri, Jun 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अधिसूचना के अनुसार आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव  तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.

21 जून को री-शेड्यूल की गई ट्रेनें

1- गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय 16:15 बजे है. अब यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय 18:00 बजे प्रस्थान करेगी. अर्थात यह ट्रेन 01 घंटे 45 मिनट की देरी से चलेगी.

2 गाड़ी संख्या 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय 17:05 बजे है. अब यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय 18:30 बजे प्रस्थान करेगी. अर्थात यह ट्रेन 01 घंटे 25 मिनट की देरी से चलेगी.

ट्रेनों का विस्तार एवं प्रारंभ स्थान में बदलाव

3- गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 20 जून 2026 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन भुसावल से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अपने गंतब्य स्टेशन कटनी को विस्तारित करते हुए अब यह ट्रेन 21 जून 2026 को सतना स्टेशन पर समाप्त होगी. अर्थात इस ट्रेन के मार्ग को सतना तक बढ़ाने की अनुमति दी गई है.

4- गाडी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 21 जून को अपने प्रारम्भिक स्टेशन कटनी के बजाय अब यह ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन से समय सायं 19:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा यह मध्य रात्रि रात 00:30 बजे कटनी होते हुए निर्धारित मार्ग से भुसावल पहुँचेगी. कटनी और सतना के बीच आने वाले प्रत्येक स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव प्रदान किया जाएगा ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-