हाईकोर्ट पहुंचा जबलपुर की कविता की मौत का मामला, पिता ने सीबीआई जांच की मांग की

हाईकोर्ट पहुंचा जबलपुर की कविता की मौत का मामला, पिता ने सीबीआई जांच की मांग की

प्रेषित समय :15:37:52 PM / Sat, Jun 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कविता नागार्जुन मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है. कविता के पिता ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में याचिका दायर की है. याचिका पर जल्द सुनवाई की तारीख तय होने की संभावना है.

9 जून 2025 को कविता नागार्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. कविता की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी. परिजनों के अनुसार वह शादी के बाद अपने पति मेजर डॉ ओम नागार्जुन के साथ रहने के लिए जिस दिन जबलपुर पहुंची थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई. ससुराल पक्ष ने घटना को बाथरूम में गिरने के बाद हार्ट फेल होने का मामला बताया था. वहीं कविता के पिता का आरोप है कि अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि बाथरूम में गिरने की कथित घटना के करीब तीन घंटे बाद कविता को अस्पताल लाया गया था.

 जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कविता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था. उनका दावा है कि शादी में करीब 100 तोला सोना और लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए थेए लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से 2 करोड़ रुपए और मांगने का दबाव बनाया जा रहा था. परिजनों ने मामले को दहेज हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसी को लेकर हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका दायर की गई है. अब इस मामले में सभी की नजर हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-