दांबुला. क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली.
वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी. उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी. सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं. लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल. हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है. वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई है. उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे. श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं.
प्लेइंग-11
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


