जबलपुर : रेल मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अफसरों -कर्मचारियों ने भाग लिया

जबलपुर : रेल मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अफसरों -कर्मचारियों ने  भाग लिया

प्रेषित समय :11:53:30 AM / Sun, Jun 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं सहभागिता के साथ किया गया. मुख्य कार्यक्रम रविवार, 21 जून को प्रात: सतपुड़ा क्लब, जबलपुर में आयोजित हुआ.

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी संजय कुमार द्वारा मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे का पौध भेंट कर स्वागत करने से हुआ. तत्पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया.

प्रात: 6:30 बजे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से जुड़कर उनका उद्बोधन सुना. इसके पश्चात योगाचार्य श्रीमती अनीता त्रिपाठी एवं कुमारी सिंधु द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया.

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया तथा योग की शपथ दिलाई. योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी.

कार्यक्रम में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया. इसके अतिरिक्त जबलपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. प्रमुख स्टेशनों पर योग संबंधी वीडियो क्लिपिंग, ऑडियो अनाउंसमेंट एवं जिंगल के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी पंकज कुमार सिन्हा द्वारा आभार व्यक्त किया गया. मंच का संचालन संजीव सिन्हा द्वारा किया गया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-